नेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस निरीक्षक बहेड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार किया।