मनीगाछी: नेहरा थाना की बड़ी कार्रवाई: कांड संख्या 25/26 का नामजद अभियुक्त कमलेश सहनी गिरफ्तार
नेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 25/26 के प्राथमिकी अभियुक्त कमलेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश सहनी, पिता जगदीश सहनी, ग्राम जगदीशपुर, थाना नेहरा, जिला दरभंगा का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।