न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत फरार चल रहे आरोपी महादेव पासवान, पिता चंद्र पासवान, निवासी भोडा टोल राजवाड़ा, थाना नेहरा, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नेहरा थाना पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई करते हुए उक्त वारंटी को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया।