रिविलगंज: थाना परिसर में जमीन संबंधित जनता दरबार में आधा दर्जन मामला आया, जिसमें दो मामले की निष्पादन किया गया।
अंचलाधिकारी कौशल कुमार एवं थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने आज जमीन संबंधित जनता दरबार में दो मामले को निष्पादन किया। थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन जमीन संबंधित मामले का आवेदन आया। प्रत्येक शनिवार को जमीन संबंधित मामले को निपटारा करने के लिए थाना में जनता दरबार में सीओ, थानाध्यक्ष एवं अंचल के कर्मचारी मौजूद रहते हैं।