पटियाली: पटियाली पुलिस ने अशोकपुर नगला मई रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर 5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की
पांच लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पटियाली। पटियाली थाना पुलिस ने अशोकपुर नगला मई रोड से महेन्द्र सिंह निवासी नगला मई को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की कट्टी में शराब बरामद की। मामले में धारा 60 आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।