पांवटा साहिब से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, लोकतंत्र बचाओ रैली में लिया हिस्सा
====
पांवटा साहिब : लोकतंत्र बचाओ रैली में हिमाचल के विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। इसमें पांवटा साहिब से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।पांवटा साहिब कांग्रेस के युवा नेता सरदार अवनीत सिंह लांबा भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल हुए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए यह रैली आयोजित की गई है। रैली में हिमाचल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#LoktantraBachaoRally #Congress #PaontaSahib #HimachalCongress #AvneetSinghLamba