आंज भोज क्षेत्र के प्रसिद्ध मन्दिर धनला से महाराज की छड़ी का पांवटा के राम मंदिर में होगा आगमन, बैठक में रूपरेखा होगी तैयार
=====
पांवटा साहिब : पांवटा साहिब के यमुना घाट बैरियर के समीप हिमाचल के प्रवेश द्वार पर स्थित देई जी साहिबा राम मंदिर पांवटा साहिब में विशेष बैठक का आयोजन एक नवंबर को प्रातः11 बजे किया जा रहा है। इस बैठक में 24 और 25 नवंबर को होने वाले अखंड रामायण पाठ और शिरगुल महाराज मन्दिर धनला से छड़ी का राम मंदिर में आगमन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
Ronhat, Sirmaur | Oct 31, 2026