Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image
image
image
image

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत मेधावी बेटियों का सम्मान, प्रतिभाशाली छात्राओं के खातों में 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने का किया आह्वान उरई (जालौन)। महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए प्रत्येक छात्रा के बैंक खाते में 5,000 की प्रोत्साहन राशि भी हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। समारोह में छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्हें उचित अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परिवार का सहयोग मिले तो वे समाज और देश का गौरव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित न होने दें, उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करें तथा उनके सपनों को साकार करने में हर संभव सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हुई छात्राएं अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं अन्य लोगों को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। समारोह का उद्देश्य बेटियों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में बालिका शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 8, 2026

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/z4t7tPbjwp

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/z4t7tPbjwp

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 9, 2026

ग्राम विरासनी में जीने की स्लोप गिरने से तीन लोग घायल, उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घायल बच्ची को बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर, दैवीय आपदा मद से अनुमन्य सहायता देह होगी

जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन 

जनपद के ग्राम विरासनी में एक मकान की जीने (सीढ़ी) की स्लोप अचानक गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए परिजनों से मुलाकात कर हर संभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में प्रिया पुत्री अनिल कुमार (उम्र 6 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई से बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है। वहीं जिया पत्नी अनिल कुमार (उम्र 28 वर्ष) तथा सरस्वती पत्नी शिवम कुमार (उम्र 30 वर्ष) को सामान्य चोटें आई हैं। दोनों घायलों का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य एवं स्थिर है।
मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन के प्रावधानों के अनुसार दैवीय आपदा मद से जो भी अनुमन्य आर्थिक सहायता देय होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा घटना पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

#orai #जालौन #कोंच #konch #jalaunpolice

ग्राम विरासनी में जीने की स्लोप गिरने से तीन लोग घायल, उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा घायल बच्ची को बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर, दैवीय आपदा मद से अनुमन्य सहायता देह होगी जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जनपद के ग्राम विरासनी में एक मकान की जीने (सीढ़ी) की स्लोप अचानक गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए परिजनों से मुलाकात कर हर संभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में प्रिया पुत्री अनिल कुमार (उम्र 6 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई से बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है। वहीं जिया पत्नी अनिल कुमार (उम्र 28 वर्ष) तथा सरस्वती पत्नी शिवम कुमार (उम्र 30 वर्ष) को सामान्य चोटें आई हैं। दोनों घायलों का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य एवं स्थिर है। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन के प्रावधानों के अनुसार दैवीय आपदा मद से जो भी अनुमन्य आर्थिक सहायता देय होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा घटना पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। #orai #जालौन #कोंच #konch #jalaunpolice

Orai, Jalaun | Jul 8, 2026

उरई शहर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, घंटाघर से राठ रोड जाने वाली सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

उरई/जालौन: उरई शहर के घंटाघर चौराहे से राठ रोड जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर बीच में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें। इस दौरान यातयात पुलिस प्रभारी वीर बहादुर ने चेतावनी दी कि आगे भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

#orai #jalaun #jalaunpolice #up92 #boldobharat

उरई शहर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, घंटाघर से राठ रोड जाने वाली सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई/जालौन: उरई शहर के घंटाघर चौराहे से राठ रोड जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर बीच में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें। इस दौरान यातयात पुलिस प्रभारी वीर बहादुर ने चेतावनी दी कि आगे भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। #orai #jalaun #jalaunpolice #up92 #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 8, 2026

अमृत योजना की खोदी सड़क बनी मुसीबत, मैकेनिक नगर और नया पटेल नगर के लोग परेशान; सदर विधायक ने मौके पर पहुंचकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

उरई/जालौन। उरई शहर के मोहल्ला मैकेनिक नगर और नया पटेल नगर में अमृत योजना के अंतर्गत सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण आवागमन बाधित है और बरसात के चलते स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई तथा तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य पूरा नहीं कराया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा।
वहीं जालौन रोड स्थित न्यू पटेल नगर में जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर वर्ष ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

#orai #UPNews #jalaun #dmjalaun #boldobharat

अमृत योजना की खोदी सड़क बनी मुसीबत, मैकेनिक नगर और नया पटेल नगर के लोग परेशान; सदर विधायक ने मौके पर पहुंचकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई/जालौन। उरई शहर के मोहल्ला मैकेनिक नगर और नया पटेल नगर में अमृत योजना के अंतर्गत सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत न होने के कारण आवागमन बाधित है और बरसात के चलते स्थिति और भी गंभीर हो गई है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई तथा तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य पूरा नहीं कराया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा। वहीं जालौन रोड स्थित न्यू पटेल नगर में जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर वर्ष ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। #orai #UPNews #jalaun #dmjalaun #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 8, 2026

जनपद जालौन के उरई में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य मंत्री नटवर गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर उपस्थित शिक्षकों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य हेतु 5 लाख रुपए तक के उपचार हेतु मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को और सशक्त करता है।

जनपद जालौन के उरई में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य मंत्री नटवर गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर उपस्थित शिक्षकों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य हेतु 5 लाख रुपए तक के उपचार हेतु मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को और सशक्त करता है।

Orai, Jalaun | Jul 8, 2026

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत मेधावी बेटियों का सम्मान, प्रतिभाशाली छात्राओं के खातों में 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने का किया आह्वान उरई (जालौन)। महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए प्रत्येक छात्रा के बैंक खाते में 5,000 की प्रोत्साहन राशि भी हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। समारोह में छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्हें उचित अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परिवार का सहयोग मिले तो वे समाज और देश का गौरव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में बाधित न होने दें, उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करें तथा उनके सपनों को साकार करने में हर संभव सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित हुई छात्राएं अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं अन्य लोगों को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। समारोह का उद्देश्य बेटियों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में बालिका शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़ - Orai News