SHO के बिगड़े बोल से भड़का विवाद, एसपी ने किया लाइन हाजिर वायरल वीडियो में थानाधिकारी कहते सुनाई दिए– ‘यह हरियाणा थोड़ी है... जो करना है कर लो’; पुलिस के व्यवहार पर उठे सवाल #झुंझुनूं। एक परिवार अपने बुजुर्ग सदस्य की हत्या का दर्द लेकर पुलिस थाने पहुंचा, लेकिन वहां बयान दर्ज करवाने के दौरान हुए विवाद ने पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए। #सूरजगढ़ थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वीडियो में थानाधिकारी परिजनों से तीखी बहस और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। मामले में एसपी ने थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामला #हरियाणा के चरखी दादरी निवासी 60 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार सुरेश कुमार की हत्या से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 22 नवंबर को बेटी के पारिवारिक विवाद को सुलझाने उसके ससुराल पहुंचे सुरेश कुमार पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और कस्सी से हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। #trendingreels #viralreels #sharereels #police #haryana