गुरुग्राम में पहली बार भव्य देव दीपावली महोत्सव मनाया गया
गढ़ी हरसरू के श्री मां वैष्णो दरबार में आस्था का संगम
5100 दीपों की रोशनी से जगमगाया पूरा मंदिर परिसर
भव्य पालकी यात्रा और भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
वैष्णो देवी की तर्ज पर बनी प्राचीन गुफा में गूंजे जयकारे
साइबर सिटी गुरुग्राम में पहली बार भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। गढ़ी हरसरू स्थित प्राचीन श्री मां वैष्णो दरबार में 5100 दीपों की जगमगाहट के बीच आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर भव्य पालकी यात्रा से लेकर भजन संध्या तक, श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा।
साइबर सिटी गुरुग्राम में पहली बार भव्य स्तर पर देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। गढ़ी हरसरू स्थित श्री मां वैष्णो दरबार में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शाम ढलते ही 5100 दीपों की सुनहरी रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस पावन आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी श्री धर्मदेव जी, योगी अखाड़े से महामंडलेश्वर उमाशंकर जी महाराज, मानेसर मेयर डाक्टर इंद्रजीत सिंह यादव, डीटीपी अधिकारी आर एस भाट सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, अधिकारी, नेता समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल हुए।
गढ़ी हरसरू का यह मंदिर बेहद प्राचीन और लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां वैष्णो देवी दरबार की तर्ज पर माता की पवित्र गुफा भी बनी हुई है, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। देव दीपावली के अवसर पर दोपहर में मैया की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद शाम को भजन संध्या के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला। 5100 दीपों की जगमगाहट, भजनों की गूंज और माता के जयकारों के बीच इस देव दीपावली महोत्सव ने गुरुग्राम के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में एक नई और भव्य पहचान जोड़ दी है।