ऋषि पंचमी पर भजन संध्या से गूंज उठा थान गांव।।
ऋषि पंचमी पर भजन संध्या से गूंज उठा थान गांव, उमड़ा जनसैलाब
देव डोलियों की शोभा और आचार्य शिव राम भट्ट के भजन-प्रवचन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
थान गांव /बड़कोट । ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर थान गांव में आयोजित भजन संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरननौल थान से पहुंची रेणुका देवी, पांडव पशवा, मां रेणुका ट्रस्ट मंदिर समिति, के पदाधिकारी और पुजारियों का जोरदार स्वागत किया गया है । देव डोलियों की भव्य उपस्थिति और आचार्य शिव राम भट्ट के भजन एवं प्रवचनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरी रात भर चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान देव डोलियों की अगुवाई में धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद आचार्य शिव राम भट्ट ने भजन प्रस्तुत करने के साथ ही ऋषि पंचमी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उनके भजनों और प्रवचनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
भजन संध्या के दौरान पूरा थान गांव भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और धार्मिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी लोक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।