पौराणिक ‘भेड़ू का तमाशा’ मेले में पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, समेश्वर महाराज के किए दर्शन
उत्तरकाशी। वरुणाघाटी के उपरीकोट गांव में आयोजित त्रैवार्षिक पौराणिक ‘भेड़ू का तमाशा’ मेले के प्रथम दिवस गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण शामिल हुए। उन्होंने भगवान समेश्वर महाराज के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
‘भेड़ू का तमाशा’ मेला उपरीकोट गांव की पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा आयोजन है। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले में भाग लिया। सुदूर बुग्याली क्षेत्रों से सकुशल वापस लौटने वाली भेड़ों को भगवान समेश्वर महाराज के मंदिर की परिक्रमा कराने की परंपरा भी निभाई जाती है।
पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक मेले और थौलू हमारी लोकसंस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी उपरीकोट गांव के ग्रामीण अपनी पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखे हुए हैं, जो सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। लोक संस्कृति और पारंपरिक आयोजनों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जरूरी है।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल शाह, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, राजेंद्र राजू राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भटवाड़ी मीरा, भाजपा महामंत्री महावीर नेगी, रविराज नेगी, सुनील कुमार, विनोद नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
#Uprikot #BhedduKaTamasha #VijaypalSajwan #Uttarkashi #Varunaghati #SameshwarMaharaj #PauranikMela #LokSanskriti #UttarakhandNews #UttarakhandCulture #Garhwal #UprikotMela #PahadSandesh