#BreakingNews मोरी में वाहन दुर्घटना, एक की मौत की सूचना, आठ घायल
उत्तरकाशी/मोरी। मोरी क्षेत्र में मंगलवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हादसे में घायल लोगों की प्रारंभिक सूची के अनुसार मस्तु पुत्र जीवन सिंह (45 वर्ष), अरविंद पुत्र जयपाल सिंह (23 वर्ष), रमेश पुत्र चंद्र सिंह (40 वर्ष), राधा पत्नी अनिल सिंह (28 वर्ष), साइकिलू पुत्र अमरू (35 वर्ष), जगमोहन पुत्र रामू सिंह (50 वर्ष), शीशपाली पत्नी साइकिलू (32 वर्ष) और माधी देवी पत्नी हरिलाल (35 वर्ष) शामिल हैं।
इनमें मस्तु, रमेश, साइकिलू, जगमोहन और शीशपाली हडवाड़ी गांव के निवासी हैं। अरविंद बरी गांव, जबकि राधा और माधी देवी पुरोली गांव की निवासी बताई गई हैं।
घटनास्थल पर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाने में कठिनाई आ रही है। चौकी प्रभारी मोरी ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से प्रारंभिक सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
उप जिलाधिकारी पुरोला भी घटनास्थल पर तैनात हैं और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर अन्य संभावित लोगों की तलाश की जा रही है।
#Mori #Uttarkashi #VehicleAccident #RoadAccident #UttarakhandNews #MoriAccident #BreakingNews #RescueOperation #SDRF #Police #UttarkashiNews