सहजनवा: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को सहजनवां पुलिस ने मऊ निवासी युवक को गिरफ्तार किया
सहजनवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया अभियुक्त सूर्य प्रताप सिंह पुत्र राजेश सिंह,मऊ जिले के थाना घोसी का निवासी है।पीड़िता का आरोप है कि सूर्य प्रताप ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।त्वरित कार्रवाई करते हुए सहजनवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।