धसनवाड़ा में नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के तहत शक्ति से सृजन कार्यक्रम आयोजित
==========================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान समिति विकासखंड अमरवाड़ा के सेक्टर क्रमांक 03 जुंगावानी के नेतृत्व में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धसनवाड़ा के सहयोग से ग्राम धसनवाड़ा में नवांकुर सखी प्रकृति-संस्कृति संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति से सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर सखियों के साथ भूमि संरक्षण के लिए माटी पूजन एवं फल-फूल वाले पौधों का वृक्ष पूजन किया गया। इस दौरान नवांकुर सखियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। नवांकुर संस्था प्रभारी श्री सूरसिंह वर्मा ने ग्रामवासियों को वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि वृक्ष वातावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाए रखते हैं तथा हमें फल और फूल प्रदान करते हैं। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से नारी शक्ति का हमेशा सम्मान करने की अपील की।
कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक 03 जुंगावानी से चयनित नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष श्री सूरसिंह वर्मा, सचिव श्री संजय साहू, परामर्शदाता (मेंटर) डॉ. राजकुमार मालवी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धसनवाड़ा के अध्यक्ष श्री मिथलेश डेहरिया, श्री अशोक डेहरिया, नवांकुर सखियां एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026