कहरा: कहरा गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई मारपीट में 2 लोग जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 सदर थाना के कहरा गांव वार्ड 10 में जन्मदिन के दौरान हो रहे पार्टी में किसी बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 2 युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम केशव कुमार सिंह और सोनू राम बताया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि गोविंद कुमार अपने घर में जन्मदिन का पार्टी मना रहा था और मारपीट हो गई।