कहरा: बलवाहाट में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र के बलवाहाट वार्ड नं 7 की है। जहां जख्मी शनि मंदिर में आयोजित कीर्तन भजन में शामिल होकर रात में वापस घर लौट रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान जख्मी उमेश पोद्दार की मौत हो गई।