कहरा: बलवाहाट थाना अंतर्गत शनि मंदिर के समीप अज्ञात वाहन चालक ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, सदर अस्पताल में हुई मौत
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 बलवाहाट थाना के शनि मंदिर के समीप प्रसाद लेने मंदिर पैदल जा रहे 1 बुजुर्ग को अज्ञात 4 चक्का वाहन चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। वाहन के ठोकर लगने से बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की सदर अस्पताल सहरसा में मौत हो गई। मृतक का नाम उमेश पोद्दार बताया जा रहा है।