कहरा: अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की 133वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, DM व DDC सहित आलाधिकारी प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 हर वर्ष की भांति इस बार भी SC/ST कर्मचारी संघ के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। चुनाव को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन नही किया जा रहा है।निर्धारित समय पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया जायेगा जिसमे DM वैभव चौधरी,DDC संजय कुमार निराला सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।