कहरा: दिघीया गांव में चोरी का झूठा आरोप लगाकर की गई मारपीट में 2 युवक जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघीया गांव वार्ड 3 में एक युवक पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट किया गया है। जिस मारपीट में दो युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम मोहम्मद खुर्शीद और मोहम्मद मुर्शीद जो की सदर थाना क्षेत्र के दिघीया गांव वार्ड 3 का रहने वाला बताया जा रहा है।