इटारसी: इटारसी नगर पालिका कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था ठप
नर्मदापुरम जिले के सफाई कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार सुबह करीब 11 बजे से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण इटारसी सहित जिलेभर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। सुबह कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने से कई जगह कचरे के ढेर लग गए। इटारसी में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के सामने जमा हुए और प्रदर्शन किया।