धौलपुर: आंगनवाड़ी महिला कर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट में दिया धरना
धौलपुर। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री धर्मेंद्र त्यागी ने बताया आंगनबाड़ी महिला कर्मियों ने धौलपुर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, ग्राम साथियों तथा शिशुपालना गृह महिलाओं को स्थाई किया जाए।