धौलपुर: मचकुंड परिसर में स्थित शेर शिकार गुरुद्वारे पर जोड़ मेले का हुआ आयोजन, देशभर से पहुंचे सिख समाज के लोग
शहर के समीप तीर्थराज मचकुंड परिसर में गुरुद्वारे पर बुधवार को जोड़ मेले का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के सिख समाज के लोग पहुंचे थे। बताया जाता है कि यहां पर सिख समुदाय के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह 4 मार्च 1612 को मचकुंड परिसर में पहुंचे थे, गुरु हरगोविंद सिंह के द्वारा 5 मार्च 1612 को एक ही वार में तलवार से शेर का शिकार किया गया था। जिनकी याद में जोड़ मेले आयोजित किया जाता है।