धौलपुर: नगर परिषद के पार्षद और कर्मचारी हृदयांश की आर्थिक मदद को आए आगे
कर्मचारी देंगे 1 दिन का और पार्षद देंगे 1 माह का वेतन
मनियां थाना प्रभारी नरेश शर्मा के हृदयांश की मदद के लिए चारो तरफ से आर्थिक मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं और लोग उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।हृदयांश की मदद के लिए कल बुधवार को नगर परिषद धौलपुर के पार्षद भाई बहन अकील अहमद और राबिया खान ने अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की थी। वहीं आज गुरुवार को नगर परिषद के सभी पार्षद और अधिकारी आर्थिक मदद के लिए आगे आ गए।