धौलपुर: आंगनवाड़ी केंद्र नरपुरा के बच्चों ने जिला कलेक्टर को सुनाई कविता, नई पोशाक पाकर खिले बच्चों के चेहरे
धौलपुर। धौलपुर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत पचगांव के आंगनबाड़ी केंद्र नरपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केंद्र पर महिला सप्ताह अंतर्गत गतिविधि आयोजित की जा रही थी। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र पर प्राप्त यूनिफार्म का बच्चों को वितरण किया। नई यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।