धौलपुर: गांधी पार्क में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
धौलपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर द्वारा गांधी पार्क धौलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने किया।