ऊना: राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने ऊना में पत्रकार वार्ता की, कहा- जो परफॉर्म करेगा वही अब राजनीति करेगा
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने वीरवार को ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीति स्वच्छ राजनीति है और अब यहां पर रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करने वाला व्यक्ति ही टिका रह सकेगा।