केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विराज कुमार को किया सम्मानित, प्रधानमंत्री से पूछे गए नेतृत्व संबंधी सवाल की जमकर की प्रशंसा
बोधगया, गयाजी। कल बोधगया स्थित अपने आवास पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी जी ने गयाजी, बिहार के छात्र विराज कुमार को आमंत्रित कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि विराज कुमार ने वर्ष 2025 में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी के समक्ष नेतृत्व (Leadership) से संबंधित एक महत्वपूर्ण सवाल भी रखा था।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी ने विराज कुमार के इस सवाल की खूब प्रशंसा की और उनकी सोच, जागरूकता एवं नेतृत्व के प्रति रुचि की सराहना की।
यह सम्मान विराज कुमार के लिए गौरव का क्षण है। साथ ही, यह बिहार के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है कि वे अपनी प्रतिभा, विचारों और सवालों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। #bdbiharjharkhand