#भरतपुर। राजस्थान पुलिस के डीजीपी राजीव शर्मा ने शनिवार को भरतपुर पुलिस रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा और जिले के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवा सीएलजी सदस्यों से सीधा संवाद किया। बयाना पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस वीसी के दौरान डीजीपी ने अपराधों की रोकथाम के लिए युवाओं को जागरूक करते हुए साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर धोखाधड़ी या किसी भी गैरकानूनी हरकत की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ठोस कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एएसपी रामगोपाल बसवाल, सीओ देवेंद्र जाखड़, कोतवाली थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर और सदर थाना प्रभारी अवतार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।