#भरतपुर_से_दबोचा_आरोपी..
भरतपुर। जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में लिव-इन पार्टनर मोना जाटव की ह*त्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी युगराज सिंह उर्फ युवराज सिंह निवासी चिकसाना को भरतपुर से गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक साल से मृतका के साथ रामपुरा की एक सोसायटी में फ्लैट में रहकर टिफिन सेंटर चला रहा था। 18 अक्टूबर की देर रात अफेयर के शक में हुए झगड़े के बाद उसने मोना निवासी नगला परशुराम, भरतपुर पर भारी चीज से वार कर हत्या कर दी और 19 अक्टूबर की सुबह शव फ्लैट में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था और लगातार बसों में सफर करते हुए दिल्ली भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने भरतपुर के बी-नारायण गेट से दबोच लिया।