#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गिर्राज कॉलोनी में एक पिता ने ससुराल पक्ष पर अपनी 27 वर्षीय बेटी प्रिया को जबरन मारपीट कर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता गुरमीत के अनुसार, प्रिया की शादी 8 साल पहले गुलाल कुंड में हुई थी और वह दामाद की प्रताड़ना से परेशान होकर पिछले 5 दिनों से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गए थे, तब पीछे से ससुराल पक्ष के लोग टेंपो में सवार होकर आए और बेटी को जबरन उठा ले गए। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है।