हसनपुर: रिश्तेदारी में जा रहे युवक से दिनदहाड़े रहरा में बाइक सवार ने लूटे ₹10 हजार, पुलिस जांच में जुटी
रहरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक से मारपीट कर दस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे रहरा सिमथला लिंक मार्ग पर श्यामगढ़ी गांव के जंगल में एक पुलिया के पास।गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी लोकेश पुत्र सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर दी है।