हसनपुर: रहरा में स्कूल की दीवार तोड़कर चोरी, चोरों ने डीवीआर, बैट्री और पंखा ले गए, लाखों का नुकसान
रहरा थाना क्षेत्र के गांव छपना में स्थित रमजानी मॉडर्न उत्तर माध्यमिक विद्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान चोरों ने स्कूल के कमरों में नकब लगाकर सामान चुरा लिया। स्कूल के प्रबंधक शमीम अहमद ने बताया कि चोर 10 केवी डीवीआर, 6 बैट्री, 6 छत के पंखे और एक इनवर्टर ले गए हैं।