हसनपुर: हसनपुर पुलिस चौकी के पास स्कॉर्पियो और बैलगाड़ी की टक्कर, किसान की उपचार के दौरान हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र के अमरोहा मार्ग पर स्कॉर्पियो और बैलगाड़ी की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई। बुधवार सुबह रझौंहा गांव के पास यह हादसा हुआ। रझौंहा निवासी हरिओम सिंह अपनी पत्नी साकोष देवी और बेटी गीता के साथ बैलगाड़ी से हरा चारा लेने खेत जा रहे थे। पुलिस चौकी के नजदीक सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।