हसनपुर: हसनपुर तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, वीडियो हुआ वायरल
पुलिस प्रशासन एवं खनन अधिकारियों की ढिलाई के चलते क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन रुक नहीं पा रहा है। खनन भरे वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली रात भर धड़ल्ले के साथ दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने इन वाहनों से हादसे होने की आशंका जताते हुए पुलिस एवं खनन अधिकारियों से शिकायत तो करते हैं मगर कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है।