हसनपुर: आधार अपडेट सेवा बंद होने पर डाकघर में विवाद, RTI कार्यकर्ताओं और पोस्टमास्टर के बीच बहस, मशीन खराब होने का दिया तर्क
गुरुवार को करीब दो बजे हसनपुर के ग्रीन सिटी कॉलोनी स्थित मुख्य डाकघर में गुरुवार को आधार कार्ड अपडेट सेवा बंद होने को लेकर विवाद हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यादव अपने दो बच्चों के आधार कार्ड संशोधन के लिए डाकघर पहुंचे थे। मुख्य पोस्टमास्टर राधेश्याम ने आधार अपडेट से इनकार कर दिया।