कांके: प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव ने राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर वीसी के माध्यम से की समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2025 प्रोजेक्ट भवन में बुधवार शाम करीब पांच बजे मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर वीसी के जरिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पुख्ता बनायें। आपात स्थिति से निपटने के लिए जो जहां तैनात हों वे प्रशिक्षित, जवाबदेह और संवेदनशील हों।