कांके: निवारणपुर इलाके में गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन फटी, लोगों में दहशत
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2025 रांची के निवारणपुर इलाके में बुधवार दोपहर करीब एक बजे गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन फट गया जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि फ्लारईओवर के नीचे चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन फट गया। गैस पाइपलाइन फटते ही इलाके में तीव्र गैस रिसाव शुरु हो गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।