कांके: राजभवन के पास झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोर्चा ने पकौड़े बेचकर जताया विरोध
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2025 राजभवन के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोर्चा ने पकौड़ा बेचकर विरोध जताया। इनका कहना है कि झारखंड के डिग्री कालेजों में इंटर प्रभाग में पढ़ाई बंद करने के कारण कर्मचारियों के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है।