कांके: मिसिर गोंदा में आषाढ़ी पूजा का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे सरना आदिवासी समुदाय के लोग
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2025 मिसिर गोंदा में आषाढी पूजा का बुधवार सुबह दस बजे आयोजन किया गया है। इस अवसर पर, स्थानीय सरना आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सरना आदिवासी समुदाय में आषाढी पूजा का आयोजन एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम है।