कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने विस्फोटक पदार्थों की जांच के लिए चलाया विशेष अभियान
Kanke, Ranchi | Jul 2, 2025 रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विस्फोटक पदार्थों की जांच के लिए विशेष सघन अभियान चलाया गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा विस्फोटक पदार्थों की जांच के लिए चलाए गए विशेष सघन अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, यात्रियों के सामान, स्टेशन परिसर, पार्किंग और ट्रेनों की जांच की गई।