इटारसी: इटारसी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने थाने के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया
इटारसी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तक कार्रवाई की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सिटी थाने के सामने न्यायालय लगाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी यतिन अग्रवाल की मौजूदगी में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।इस दौरान न्यायालय ने 18 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10,400 रुपए का जुर्माना वसूला।