पंचायत उप निर्वाचन-2026 के लिए सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
MPSeCNET ऐप का दिया गया प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रवार नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान केन्द्रों की निर्वाचन व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।
प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारियों को MPSeCNET ऐप के माध्यम से मतदान केन्द्रों का लोकेशन बेस्ड सर्वे करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ऐप के माध्यम से निर्धारित 22 बिंदुओं के आधार पर मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं आवश्यक जानकारियों का सर्वे करने तथा संबंधित जानकारी ऐप पर दर्ज करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।
प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्री हरीश कुंडल द्वारा दिया गया। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को ऐप के संचालन, मतदान केन्द्रों की लोकेशन आधारित जानकारी दर्ज करने एवं निर्धारित बिंदुओं के अनुसार सर्वे की प्रक्रिया से अवगत कराया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय मंडलोई उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026