छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी नगरपालिका में सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 5 टेबल पर 5 राउंड में आएंगे नतीजे
जिले की छोटी सादड़ी नगरपालिका में सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। नगरपालिका के 25 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 58 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना नगरपालिका परिसर में 5 टेबल पर 5 राउंड में पूरी की जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की प्रक्रिया पूरी होगी, इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। टेबलवार राउंड पूरे होने के साथ संबंधित वार