गंगधार: भवानीमंडी में अग्निवीरों का ट्रेनिंग कर पहली बार लौटने पर क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत
भवानीमंडी में दो अग्निवीरों का भारतीय सेवा में ट्रेनिंग करने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र लौटने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्प वर्षा व शोभायात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय निवासी सिद्धार्थ बारवाल व चिंटू जीनगर का भारतीय सेवा में चयन होने पर क्षेत्रवासी में काफी उत्साह देखने को मिला है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली बार लौटने पर भव्य स्वागत किया।