गंगधार: भवानीमंडी में व्यापार महासंघ के चुनाव आयोजित, गिरीश सोमानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
भवानीमंडी में व्यापार महासंघ के चुनाव आयोजित किए गए जिसमे गिरीश सोमानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया चुनाव अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया की 30 मई को चयन समिति बनाकर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिसके अनुसार नामांकन दाखिल करने की तिथि 7जून निर्धारित की गई थी इसके तहत मात्र एक नामांकन गिरीश सोमानी का प्राप्त हुआ जिसे जांच के दौरान वैध पाया गया।