गंगधार: चौमहला में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा, आम नागरिक हो रहे परेशान
चौमहला में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ने वाले मार्ग पर इन दिनों गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा है। इसे लेकर बस स्टैंड रहवासियों ने ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करवाया। लेकिन सरपंच व वार्ड पंच के कान में अभी तक जूं नहीं रेंगी। जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।