गंगधार: चौमहला में दिनदहाड़े की बाइक चोरी, मामला कराया दर्ज
चौमहला कस्बे के फाटक बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने है। बाइक चोरी होने पर पीड़ित ने गंगधार थाने में उपस्थित होकर बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया है।सेंकला निवासी शंकर लाल ने बताया कि वह कस्बे के फाटक बाहर अपनी बाइक खड़ी कर बाजार गया था। वह जब लौटा तो उसे उसकी बाइक दिखाई नहीं दी जिसके बाद आसपास के लोगों से बाइक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।