मुलताई: माँ ताप्ती के राजस्व रिकार्ड में हुई त्रुटि एवम मुलताई का विकास नहीं होने से नगरवासियों ने बैठक में जताई नाराजगी।
Multai, Betul | Sep 8, 2024 मुलताई के पवित्र नगरी घोषित होने के बावजूद यहां किसी प्रकार का कोई लाभ या विकास नही हुआ, जिससे नगरवासी नाराज है। मुलताई और मंडला का नाम एक साथ पवित्र नगरी राजपत्र में प्रकाशित हुआ था। जहा मंडला का विकास हुआ वहीं मुलताई आज भी विकास की राह देख रहा है। जिसको लेकर आज रविवार मुलताई में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मंगलवार ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया।