मुलताई: मुलताई में हरतालिका तीज व्रत का हुआ समापन; ताप्ती सरोवर में किया घट विसर्जन, नगर पालिका ने शनि तालाब पर की थी व्यवस्था
Multai, Betul | Sep 7, 2024 मुलताई में आज गणेश चतुर्थी पर महिलाओं के हरतालिका तीज व्रत का समापन हुआ। बीती रात भगवान शिव और गौरी का पूजन कर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाए ताप्ती तट पहुंची। जहां पूजन कर ताप्ती जल में घट, गेहूं का ज्वारा विसर्जित किया और इसके साथ ही अपने व्रत का समापन किया। महिलाओं ने बताया कि हरतालिका तीज पर महिलाएं शिव पार्वती का पूजन करती है।